सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला का युवा प्रतिभाशाली, अभिषेक अग्रवाल ने राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन में जीता गोल्ड मेडल


सारंगढ़/रायपुर के 11वीं के छात्र, अभिषेक अग्रवाल ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय किशोर शिखर सम्मेलन 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर बरमकेला का नाम रोशन किया है। बरमकेला के प्रतिष्ठित व्यापारी गोपाल अग्रवाल के पोते और राकेश-अनामिका अग्रवाल के पुत्र, अभिषेक की इस उपलब्धि पर अग्र समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अभिषेक अग्रवाल ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर अग्र समाज बरमकेला के अध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह उपलब्धि बरमकेला के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाती है कि युवा पीढ़ी में कितनी प्रतिभा छिपी हुई है। अभिषेक अग्रवाल ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अभिषेक अग्रवाल की इस शानदार उपलब्धि पर हम उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button