
सारंगढ़: सारंगढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ग्राम मल्दा में एक शराब कोचिया के घर शराब मांगने पहुंचा था। शराब नहीं मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया और धक्का-मुक्की हुई। इस घटना के बाद शराब कोचिया छबिलाल पटेल की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने आरोपी नरेश विश्वकर्मा पर हत्या का आरोप बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने आरोपी नरेश विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला रही है। लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



