सारंगढ़ बिलाईगढ़

जनपद पंचायत बरमकेला मे विहान महिलाओं कि मानदेय काटने कि शिकायत पर  सीईओ ने जाँच के लिए किया आदेश जारी

बरमकेला /  जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत सहेली संकुल संगठन लेध्रा के समस्त केडर महिलाओ ने अक्टूवर माह का मानदेय कि कटौती व एएसआर कंपनी कि प्रोडक्ट लेने पर दबाव बनाने कि शिकायत जनपद सीईओ को किया गया था जिस पर सीईओ अजय पटेल ने मामले कि संज्ञान लेते हुए उक्त शिकायत कि जाँच हेतु टीम गठित कर दिया है जिसमे हबिलाल चौधरी सहा. आं. प. एवं करारोपण अधिकारी, कुसुम भगत सहा. वि. वि. अधिकारी, एवं रामफल केंवट क्षेत्रीय समन्यवयक जनपद पंचायत बरमकेला को नियुक्त कर शिकायत जाँच का प्रतिवेदन तीन दिवस के अंदर अभिमत सह प्रतिवेदन पेश करने आदेश कर दिया है,।

बहरहाल लेंधरा केडर के सभी महिलाए AC शिखा साहू व PRP सत्यवती कुर्रे के कार्य से काफ़ी नाराज हैं महिलाओ ने बताया कि शिखा साहू और सत्यवती कुर्रे कि मनमानी चरम पर है, ग्रामीण अंचलो से आए महिलाओ को अपने दबाव मे रखकर कार्य कराने को करते हैं साथ ही किसी निजी कम्पनी एएसआर कि प्रोडक्ट को घरेलु उपयोग हेतु भी दबाव बनाया गया जिस पर महिलाओ के द्वारा इंकार करने पर मानदेय कटौती कर दिया गया है, अब इस तरह के मनमानी करने पर भी कार्यवाही नहीं होना किसके संरक्षण मे हो रहा है, इनकी शिकायत महिलाओ ने अधिक मनमानी होने पर किया है अब महिलाओ का कहना है कि AC शिखा साहू व PRP सत्यवती कुर्रे को यहाँ से हटाने कि मांग उठने लगी है अन्यथा महिलाए विहान योजना कि डोर छोड़ने वाली है इस पर गंभीरता से लेकर उचित कार्यवाही करने कि आवश्यकता है ताकि महिलाए सरकार कि योजना कि प्रचार प्रसार कर ग्रामीण अंचलो के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने मदद कर सके

सीईओ अजय पटेल ने कहा कि विहान कि महिलाओ कि शिकायत मानदेय कटौती के आवेदन प्राप्त हुआ है जिस पर टीम गठित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button