सारंगढ़ बिलाईगढ़

मुर्दे मांग रहे न्याय, सारंगढ़ में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद शमशान की भूमि पर कुदृष्टि, जे सी बी से खोद डाली आदिवासी ग्रामीणों की कब्रे।

सारंगढ़ / 07.12.2023 शनिवार 2 दिसंबर को जब पूरा सारंगढ़ शहर का प्रशासनिक अमला मतगणना की तैयारी में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाते हुए तथाकथित भू माफियाओं ने अवैध अतिक्रमण की नीयत से सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के ग्राम जुनाडीह में। शासकीय भूमि छोटे झाड़ के जंगल में स्थित आदिवासी बस्ती के सामूहिक श्मशान में, जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर से ताबड़तोड़ खुदाई करते हुए सैकड़ो वर्षों से दफन ग्रामीणों के परिजनों के अवशेषों को खोद कर फेंकने लगे।
ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई, तब उन्होंने इसका विरोध किया तो जेसीबी मशीन और अतिक्रमणकारि वहां से भाग खड़े हुए।

ग्रामीण ने बताया, इस घटना के तुरंत बाद ही गांव के निवासी अपने पूर्वजों के अवशेष लेकर सारंगढ़ थाने में इस मामले की शिकायत करने पहुंचे, पर थाने में राजस्व विभाग का मामला बात कर उनके शिकायत दर्ज नहीं की गई।
तब अंत में ग्रामीणों ने कलेक्टर के पास इस पूरे मामले की शिकायत की। जैसा की शिकायत की कॉपी में उल्लेख है, शिवचरण साहू पिता सीताराम साहू निवासी ग्राम लेंध्रा, देव कुमार साहू पिता गौतम साहू ग्राम गुड़ेली अवध राम साहू पिता शिवनाथ साहू ग्राम दुर्गा पाली वह तीन अन्य लोगों ने मिलकर ग्राम जुनाडीह में,फरवरी 2023 के दरमियान शिवशरण धर बड़गैया रापागुला गांव के गौटिया ( पूर्व डीएफओ ) से एक भूमि क्रय किए हैं। वह भूमि और ग्रामीणों की शमशान वाली भूमि एक ही है।
50 60 वर्ष पूर्व से ही उस भूमि को लेकर ग्रामीणों और संबंधित के बीच में विवाद की स्थिति बनती रही। पर अंतत वह भूमि शिवचरण साहू व अन्य लोगों के नाम पर रजिस्ट्री हो गई।

घटना दिनांक 2 दिसंबर को खुदाई करने के दौरान उस जमीन से जिसे ग्रामीण अपने गांव का मुक्तिधाम होने की दावा कर रहे हैं। मानव अवशेष निकलने लगे, फिलहाल पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। सारंगढ़ जिला बनने के बाद क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और सरकारी जमीनों में अतिक्रमण के मामले काफी बढ़ गए हैं। इस पूरे मामले में गहन जांच की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button