जनपद पंचायत कार्यालय बरमकेला मे नेट कि सुविधा नहीं, ऑपरेटर खुद के मोबाईल से चलाते हैँ सरकारी कार्य

सारंगढ़ / सारंगढ़ जिले के जनपद पंचायत बरमकेला के कार्यालय मे नेट कि सुविधा नहीं होने के कारण सरकारी काम ठप हो गया है, ऐसे मे ग्रामीण अंचलो से आए ग्रामीणों को दिन भर शासकीय काम के लिए रुकना पड़ता है ऐसे मे जनताओं के समय बर्बाद होते हैं,एक इतना बडे कार्यालय मे नेट कि सुविधा नहीं होना काफ़ी लाजमी है, जनपद मे पदस्थ ऑपरेटरो ने अपने ही मोबाइल के नेट से कम्प्यूटर मे जोड़कर काम चला रहे हैं, ऐसे मे जिम्मेदार अधिकारी को ध्यान देना चाहिए, नए जनपद सीईओ अजय पटेल का यहाँ आना तक़रीबन 24 दिन हो गया है लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया है, अब जिम्मेदार अधिकारियो कि लापरवाही का खामियाजा आम जनो को भुगतना पड़ रहा है, अब तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक है और निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी मे है लेकिन यहाँ चुनाव कि कार्य जनपद बरमकेला मे रुक रुक कर चल रहा है कर्मचारी जो हैं छुट्टी के दिन व अधिक समय तक कार्य करने को मजबूर हैं अब देखना ये होगा कि इस अहम समस्या कि हल कब तक होगा या इस तरह कि समस्या कि हल ठन्डे बस्ते मे डालकर अनसुना किया जाएगा।




