सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2024/दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र और होटल, गुपचुप ठेला सहित सभी प्रकार के खाद्य व्यवसाय से जुड़े व्यापारी वर्ग यदि नागरिकों की सेहत के विरुद्ध खराब अमानक खाद्य पदार्थ बेचते हैं तो उसकी शिकायत की जा सकती है। राज्य भर के लिए छत्तीसगढ़ के खाद्य और औषधि प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन 9340597097 संचालित किया जा रहा है। रासायनिक या मिलावटी अन्य पदार्थ की मिलावट से दूध या मिठाई निर्माण, खाद्य पदार्थ के डिब्बे या पैकेट में लेबलिंग नहीं पाने, किसी भी प्रोडक्ट में एक्सपायरी डेट नहीं लिखने, होटल, ढाबा, ठेला द्वारा खाद्य लाइसेंस, पंजीयन नहीं और साफ सफाई की कमी होने पर, इसके साथ साथ दवाई दुकान, खराब, सड़े गले फलमूल, मांस, मछली, खाद्य एवं पेय पदार्थ से सम्बंधित कोई भी शिकायत के लिए आम नागरिक हेल्पलाइन नम्बर 9340597097 पर संपर्क कर सकते हैं।
Related Articles
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सारंगढ़ बरमकेला द्वारा पदोन्नति एवं पेंशनर्स लंबित स्वत्त्व का भुगतान हेतु ज्ञापन सौंपे
August 10, 2026
वीबी जी राम जी के अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक की 96 पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस, ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर
August 7, 2026
Leave a Reply

