
चेम्बर द्वारा किये गए जनहित के कार्यों से कराया अवगत
बरमकेला।चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकॉई बरमकेला के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी रतन लाल शर्मा ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेंश साहू से सौजन्य मुलाकात कर चेम्बर ऑफ़ कामर्स द्वारा बरमकेला क्षेत्र में सार्वजनिक एवं जनहित के किये गए कार्यों की बिस्तार से जानकारी देते हुए एक फाइल सौंपा।
कलेक्टर श्री धर्मेंश साहू ने चेम्बर द्वारा किये गए सार्वजनिक हित के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी इस तरह के जनहित के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि आगे भी न सिर्फ जनहित के कार्य करते रहेंगे अपितु शासन के विभिन्न अभियानों के प्रचार प्रसार में भी समय समय पर अपना योगदान देंगे।उन्होंने बताया कि कलेक्टर धर्मेंश साहू से सार्थक चर्चा हुई और उनका प्रेरक मार्गदर्शन भी मिला।



