
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार बाद प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नए चेहरे की तलाश को लेकर चर्चा कर रहे है। अब राष्ट्रीय नेतृत्व हार के कारणों का पता लगाने के लिए संजीदा हो गया है। पार्टी हाईकमान को यह बिल्कुल उम्मीद न थी कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का सूपड़ा साफ हो सकता है। अब देर से ही मगर कांग्रेस आलाकमान ने पराजय के कारणों की तह तक जाने के लिए एक बैठक आहूत की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब प्रदेश अध्यक्ष नए युवा को मिल सकती है जिम्मेदारी। मध्य प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नए चेहरे की तलाश ।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया से लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित उमेश नंदकुमार पटेल के दिल्ली जाने की खबर मिली है। उमेश पटेल गुरूवार 7 दिसंबर को गृहग्राम नंदेली से रायपुर प्रस्थान करेंगे और वहां से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



