छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति का मुद्दा विधानसभा में उठा – शिक्षक नेता नंदकिशोर पटेल

सारंगढ़।
विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े द्वारा सहायक शिक्षकों (एल.बी.) के वेतन विसंगति से जुड़ा गंभीर मुद्दा विधानसभा में प्रमुखता से उठाया गया। विधायक जांगड़े ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि कई सहायक शिक्षक 100 दिनों से अधिक समय से वेतन  विसंगति से वंचित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक ने कहा कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बावजूद इसके समय पर वेतन न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से शीघ्र समाधान निकालते हुए लंबित वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
इस मुद्दे को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला के ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल एवं जिला संयोजक, ब्लॉक अध्यक्ष (का) सह शिक्षक फेडरेसन बरमकेला व पदाधिकारियों ने भी विधायक के प्रयासों का समर्थन किया और इसे कर्मचारियों के हित में एक सराहनीय कदम बताया।
क्षेत्र के सहायक शिक्षकों एवं कर्मचारी संगठनों में इस प्रश्न को विधानसभा में उठाए जाने से सकारात्मक माहौल बना है और जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button