
चेम्बर अध्यक्ष रतन शर्मा ने जताया आभार
बरमकेला।लोकतंत्र का महापर्व रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में 7 मई दिन मंगलवार को मतदान के साथ सम्पन्न हो गया।इस पर्व में अपने एवं परिवार के साथ साथ सभी ब्यापारियों को अपनी स्टाप सहित सभी को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए चेम्बर ऑफ़ कामर्स इकॉई बरमकेला की ओर से अध्यक्ष रतन शर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के दिशा निर्देश पर किया गया था।चेम्बर का नारा था-“*पहले मतदान,फिर दुकान”* जिसका ब्यापक प्रचार प्रसार किया गया ।जिसका असर मतदान दिवस देखने को मिला और सभी ब्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए शत प्रतिशत मतदान किया और अपने परिजनों एवं पूरे स्टाप को भी कराया।।
जिसके लिए चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष रतन शर्मा ने आभार जताते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।गौर तलंब है कि इसके पहले विधान सभा चुनाव में भी इस तरह का अभियान चलाया गया था और दोनों बार सभी ब्यापारियों के सहयोग से अभियान पूरी तरह सफल रहा।



