सारंगढ़ बिलाईगढ़

### ग्रामीणों की एक अच्छी पहल को लेकर थाना प्रभारी ने नशामुक्त को लेकर ग्रामीणों से की जागरूकता की अपील

सरिया। ग्राम पंचायत सांकरा समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने और गांवों में स्वस्थ एवं सुखी परिवार की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सांकरा में नशामुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता पोस्टर जारी कर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया गया है।



अभियान के तहत गांव में अवैध रूप से शराब एवं गांजा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने पर रोक तथा नशे के कारोबार को बढ़ावा देने वालों का सामाजिक बहिष्कार जैसे नियम निर्धारित किए गए हैं। पोस्टर में शराब और गांजा बेचने वालों पर एक लाख रुपये जुर्माने तथा नशे का कारोबार करने वालों की सूचना देकर गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों को 11 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई है। साथ ही नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर प्रशासनिक कार्रवाई होने की स्थिति में गांव की ओर से जमानत नहीं लेने की बात कही गई है।

थाना प्रभारी सत्यवादी साहू ने सरिया क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ हर व्यक्ति को आवाज उठानी होगी। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए सभी ग्रामीण अपने-अपने गांवों को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आएं और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

ग्रामीणों के द्वारा शराब और गांजा विक्रेता करने वाले प्रशासनिक कार्यवाही करने वाले के ऊपर ग्रामीणों के द्वारा भी कड़ी कार्यवाही के साथ₹100000 जुर्माना साथ ही बताने वाले को ₹11000 इनाम दिया जाएगा यह क्षेत्र में एक सहारणीय पहला है ।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त गांव से ही स्वस्थ परिवार और खुशहाल समाज का निर्माण संभव है। यह पहल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायक बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button