छत्तीसगढ़

पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर संभाग के समस्त जिलो के नक्सल अभियान की गई समीक्षा बैठक किया गया

सुंदरराज पी आईजी बस्तर


जगदलपुर / समीक्षा बैठक के दौरान जिले पुलिस अधीक्षक एवं संभाग में तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के उपस्थित अधिकारियों दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश आगामी महीनों में नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा, व्हीआईपी सुरक्षा एवं बुनियादी पुलिसिंग इत्यादि विषयों पर दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान ADG नक्सल अभियान, IG बस्तर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण रहे उपस्थित पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में जिला बस्तर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर का संयुक्त समीक्षा बैठक ली गया

स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की बैठक कर आगामी समय पर नक्सल अभियान के संबंध में बेहतर रणनीति एवं परस्पर समन्वय स्थापित करते हुये विकास एवं सुरक्षा के संबंध में लगातार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी सुरक्षा इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों चर्चा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के भ्रमण में पहुँचे पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान जिलेवार नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी सुरक्षा इत्यादि विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button