छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

तिलक नायक महाजन बोबा को मिला नई जिम्मेदारी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रायगढ़, सारंगढ़ और जशपुर के बने जिला प्रभारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक नायक महाजन बोबा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए रायगढ़, सारंगढ़ और जशपुर जिले के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस संगठन के इस निर्णय के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।



तिलक नायक महाजन बोबा को संगठन में जमीनी अनुभव और सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी और कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन को नई दिशा मिलेगी।

यह नियुक्ति आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम मानी जा रही है। क्षेत्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button