छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

दीपावली पर केडीवी मिशन का अनोखा प्रयास — वृद्धाश्रम में किया स्नेह व सम्मान का वितरण

सारंगढ़ बिलाईगढ़/दीपावली के पावन अवसर पर केडीवी मिशन ने सेवा और संस्कार की मिसाल पेश की है। प्रदेश प्रतिनिधि के मार्गदर्शन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के तीनों ब्लॉक के केडीवी मिशन के प्रतिनिधियों ने मिलकर आज एक अनोखा सामाजिक कार्य किया। मिशन के सदस्यों ने जिले के सियान वृद्धा आश्रम कुधरी पहुंचकर वहां रह रहे 23 वृद्ध माता-पिता को  वस्त्र भेंट किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य था समाज में यह संदेश देना कि दीपावली सिर्फ घरों की रोशनी तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह जरूरतमंदों के जीवन में भी प्रकाश लाने का पर्व है। मिशन के कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनकी कुशलक्षेम पूछी और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर केडीवी मिशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि “हमारे समाज में बुजुर्ग ही अनुभव और आशीर्वाद के सच्चे स्रोत हैं। उन्हें सम्मान और स्नेह देना ही हमारी सच्ची संस्कृति है।” कार्यक्रम के दौरान आश्रम प्रबंधन ने भी मिशन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल से वृद्धजनों के चेहरे पर जो मुस्कान आई, वही दीपावली का असली अर्थ है।

केडीवी मिशन ने यह संदेश दिया कि समाज में हर व्यक्ति अगर थोड़ा सा योगदान दे, तो हर दिन किसी के जीवन में दीपावली बन सकता है।

Related Articles

Back to top button