छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्रामीण क्रिकेट टीम शौर्य 11 के खिलाड़ी प्रमोद कुमार का हुआ अग्निवीर में चयन

( बरमकेला स्टेडियम में रोज सुबह लगाता था दौड़)

बरमकेला//विकासखंड बरमकेला के निवासी प्रमोद कुमार चौहान का भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है। अपने ग्राम के क्रिकेट टीम शौर्य 11 के खिलाड़ी प्रमोद कुमार चौहान प्रतिभाशाली और मेहनती इंसान है। विगत 3-4 सालों से अग्निवीर भर्ती के लिए वे मेहनत कर रहे थे। वह रोज सुबह बरमकेला के खेल मैदान स्टेडियम में दौड़ने जाते थे और खूब मेहनत करते थे। पिछले साल रनिंग टाइम लिमिट में पूरा नहीं होने के कारण चूक गए थे। अग्निवीर के रूप  ग्राम जाम छापर के निवासी प्रमोद कुमार चौहान पिता सुरेश कुमार चौहान का चयन होने पर ग्राम जाम छापर में त्यौहार का माहौल है। युवा साथी बहुत उत्साहित है कि बरमकेला क्षेत्र का निवासी देश सेवा में अपना अभिन्न योगदान देगा। युवाओं के साथ ग्रामीण लोगों ने प्रमोद को फूल माला, गुलाल, आतिशबाजी के साथ बधाई दे रहे हैं। चयनित अग्निवीर प्रमोद ने अपने चयन का श्रेय अपने माता -पिता ,भैय्या के साथ अपने साथियों को दिया। ग्राम जाम छापर के राहुल पटेल, गोविंद पटेल, गोपाल पटेल, गोकुल पटेल, दीपक चौहान, राधेश्याम राणा, आकाश पटेल, संजय पटेल, पिंटू चौहान, सूरज पटेल, पंकज पटेल,और विकेश पटेल के साथ समस्त ग्रामवासी जाम छापर ने प्रमोद कुमार चौहान के अग्निवीर में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करने के लिए ग्राम में बड़े बड़े पोस्टर भी लगाए हैं। बरमकेला क्षेत्र से अग्निवीर चयनित हो ए पर बरमकेला क्षेत्र में अच्छा खासा उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button