छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस का कब्जा

सारंगढ़-बिलाईगढ़: जनपद पंचायत सारंगढ़ में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की ममता राजीव सिंह ठाकुर और उपाध्यक्ष पद पर राजकुमारी चंद्रकुमार नेताम निर्वाचित घोषित की गई हैं। भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद गुटबाजी के कारण उसे यह पद गंवाना पड़ा।

सारंगढ़ जनपद पंचायत में कुल 25 सदस्य हैं, जिनमें भाजपा के 12, कांग्रेस के 11, बसपा का 1 और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए ममता राजीव सिंह ठाकुर और उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमारी नेताम को प्रत्याशी बनाया, जबकि भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए रजनी चोखलाल पटेल और उपाध्यक्ष पद के लिए हेमा विश्वनाथ बसंत को मैदान में उतारा।

मतदान में क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे कांग्रेस को फायदा मिला। अध्यक्ष पद के लिए ममता राजीव सिंह ठाकुर को 15 और रजनी चोखलाल पटेल को 10 वोट मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमारी नेताम को 14 और हेमा बसंत को 11 मत मिले।

निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी अनिकेत साहू ने संपन्न कराई। जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। ममता राजीव सिंह ठाकुर ने सभी के सहयोग से विकास कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा की गुटबाजी और कमजोर राजनीतिक प्रबंधन के कारण कांग्रेस को यह सफलता मिली।

Related Articles

Back to top button