छत्तीसगढ़रायगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया में 10 से 100 बिस्तर अस्पताल का उन्नयन, नागरिकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा श्रीमती सरिता मुरारी नायक

रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया क्षेत्र, जो छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा से लगा हुआ है, वहां 10 बिस्तर वाले अस्पताल को 100 बिस्तरों में अपग्रेड किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। अस्पताल के उन्नयन से नए मेडिकल स्टाफ की भर्ती, भवन विस्तार और आधुनिक मशीनों की स्थापना होगी, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इस पहल के लिए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता मुरारी नायक ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्रवासियों ने अस्पताल की बदहाल स्थिति और सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया था। यह क्षेत्र के लिए एक पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इस सौगात से स्थानीय नागरिकों में खुशी और उत्साह देखा जा रहा है।

सरिता मुरारी नायक ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया था। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और सरकार तक पहुंचाया। अब, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से सरिया अस्पताल का उन्नयन संभव हुआ है। इससे न केवल मरीजों को लाभ मिलेगा बल्कि चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।

क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर सरकार का विशेष ध्यान है। अस्पताल के विस्तार से सरिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों को लाभ मिलेगा, जिससे मरीजों को रायगढ़ या अन्य बड़े शहरों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह निर्णय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पहल
आज विधानसभा में राज्य का पहला हस्तलिखित बजट पेश किया।

100 पृष्ठों का यह बजट परंपरा और मौलिकता की नई मिसाल है।

Related Articles

Back to top button