सारंगढ़ बिलाईगढ़

जीवनदायिनी बना स्वास्थ्य केंद्र देवगांव

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला के अंतर्गत आने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र देवगांव गर्भवती महिलाओं के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है। यहां RHO प्रतिभा कुर्रे द्वारा लगातार नॉर्मल डिलीवरी कराई जा रही हैं, जिससे क्षेत्र की महिलाएं सुरक्षित और आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।

बीती रात 8:12 बजे ग्राम पंचायत धूमा भाटा, रायगढ़ की ज्योति मानिकपुरी को प्रसव पीड़ा होने पर मातृ एवं शिशु अस्पताल, रायगढ़ ले जाया गया। वहां नर्सिंग स्टाफ द्वारा गर्भवती महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की गई, जिससे महिलाओं ने असुरक्षा महसूस की। इस स्थिति को देखते हुए परिजनों ने ज्योति को देवगांव उप स्वास्थ्य केंद्र लाने का फैसला किया।

देवगांव पहुंचने पर डॉक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी का भरोसा दिया और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से सफल प्रसव कराया। ज्योति ने 4 किलो वजन के स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। इससे पहले भी उनका पहला बच्चा इसी केंद्र में नॉर्मल डिलीवरी से हुआ था।

बीएमओ अवधेश पाणिग्रही के नेतृत्व में ब्लॉक के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में नॉर्मल डिलीवरी को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रदेश में सम्मान और पहचान मिल रही है। सरकारी अस्पतालों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया गया है, लेकिन कुछ अस्पतालों में स्टाफ के दुर्व्यवहार के कारण गरीब परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में देवगांव स्वास्थ्य केंद्र महिलाओं के लिए एक भरोसेमंद स्थान बनकर उभरा है।

Related Articles

Back to top button