रायगढ़

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट शौर्य दिवस में महामहिम राज्यपाल श्री रामेन डेका जी द्वारा


सैनिक स्कूल में चयनित जयश सिदार सम्मानित, क्षेत्र में हर्ष की लहर

रायगढ़। जिले के होनहार विद्यार्थी जयश सिदार, पिता श्री सुदर्शन सिदार माता पुष्पलता ने सैनिक स्कूल में चयनित होकर अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जयश सिदार को महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ श्री रामेन डेका जी के करकमलों से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान जयश सिदार  को उनकी सफलता के लिए प्रशस्ति एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

जयश की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। साथ ही उनके पिता श्री सुदर्शन सिदार  संकुल केंद्र-बड़े भण्डार के संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं माता श्रीमती  पुष्पलता सिदार शिक्षिका, परिवार के सदस्यों का  मार्गदर्शन और सहयोग का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने जयश को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी शिक्षा एवं राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।

जयश सिदार की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य  विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

Related Articles

Back to top button