सारंगढ़ बिलाईगढ़
छात्राओं के बीच मनाया जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक ने जन्मदिन

बरमकेला। जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति की सभापति डॉ. अभिलाषा नायक ने अपना जन्मदिन डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला में छात्राओं के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डा विद्या चौहान,जिला पंचायत सदस्य सहोदरा सिदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष लेंधरा शारदा मालाकार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललिता पटेल सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
छात्राओं के बीच जन्मदिन मनाने की इस पहल से कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा और आत्मीय रहा। उपस्थित लोगों ने डॉ. अभिलाषा नायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।



