नौघटा सरपंच संगीता विरेंद्र पटेल की सराहनीय पहल, दशकर्म में जरूरतमंद परिवारों को दे रहीं सहयोग

सरिया नौघटा। ग्राम पंचायत नौघटा की सरपंच संगीता विरेंद्र पटेल द्वारा गांव में सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की जा रही है। गांव में किसी परिवार पर दुख की घड़ी आने पर सरपंच उनके साथ खड़ी होकर हरसंभव सहयोग करने का प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने चार परिवारों के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर प्रत्येक परिवार को 50 किलो चावल प्रदान किया, जिससे शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सहयोग मिल सके।

सरपंच संगीता विरेंद्र पटेल ने दयानिधि सिदार, पंच केशव पटेल, कन्हैया शंकर डनसेना और टांकाधर सारथी के घर दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचकर परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर उपसरपंच अनिल सिदार, पंचायत के पंच गणेश पटेल, फालू पटेल, गौतम निषाद, केशव पटेल, सूरत पटेल, दिलीप सिदार, पुनिदास मानिकपुरी, आनंद राणा, हेमचरण सारथी, सामका सिदार, फागू पटेल, श्यामलाल सिदार सहित जोतराम पटेल, फूलचन डनसेना, जितेन्द्र पटेल, रतन पटेल, दीपक डनसेना, मुन्ना डनसेना और ललित डनसेना समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
सरपंच की इस पहल से दुख की घड़ी में परिवारों को राहत मिल रही है। ग्रामीणों ने उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ा होना है।




