सारंगढ़ बिलाईगढ़

बुजुर्ग महिला की समस्या सुनने थाना प्रभारी सत्यवादी साहू पहुंचे गांव, पुलिस की पहल से ग्रामीण हुए प्रभावित

सरिया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी सरिया सत्यवादी साहू लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में एक बुजुर्ग महिला मार पीट की समस्या  को  गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी स्वयं पुलिस की 112 टीम और महिला पुलिसकर्मियों के साथ गांव तोरा पहुंचे। थाने से निकलकर सीधे महिला के घर पहुंचने की इस पहल को देखकर ग्रामीण भी चौंक गए।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला से जुड़े मामले को लेकर थाना प्रभारी सत्यवादी साहू ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर महिला की बात सुनी। उन्होंने घर पर ही महिला की समस्या को समझा और संबंधित मामले का निराकरण करने की पहल की। पुलिस अधिकारियों को इस तरह सीधे गांव में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते देख ग्रामीणों में चर्चा होने लगी। आमतौर पर लोगों को अपनी शिकायत लेकर थाने तक जाना पड़ता है, लेकिन थाना प्रभारी का स्वयं तोरा गांव पहुंचना पुलिस की सक्रिय कार्यशैली को दर्शाता है।

थाना प्रभारी सत्यवादी साहू क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और गांजा जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दे रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वे स्वयं गांवों का दौरा कर रहे हैं।

पुलिस की इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत होने की उम्मीद है। थाना प्रभारी की कार्यशैली यह संदेश देती है कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की समस्याएं सुनकर उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में प्रयास करना भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button