रायगढ़

*छपोरा संकुल के सभी प्राथमिक शाला में हुआ इबारती सवाल मेला का आयोजन*

विकास खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल के कुशल मार्गदर्शन में संकुल केंद्र छपोरा के सभी पांच प्राथमिक शालाओं में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इबारती सवाल मेला आयोजित किया गया
राज्य शासन के मंशानुरूप बच्चों में गणितीय कौशल को विकसित करने गणितीय संक्रियाओं को सरल वाक्य के माध्यम से समझाने हेतु आयोजित उक्त मेले  में पालकों के साथ एसएमसी सदस्य एवं गणमान्य  नागरिक भारी संख्या में शामिल हुए, संकुल शैक्षिक समन्वयक विनय कुमार शर्मा, संकुल प्राचार्य खेमानिधि गुप्ता, वरिष्ठ प्रधान पाठक गंगाराम प्रधान एवं इस कार्यक्रम के संकुल नोडल शिक्षक लोकेश कुमार साव के संकुल स्तरीय टीम ने सभी शालाओं का दौरा कर मेले का जायजा लिया मेले में उपस्थित पालकों एवं अतिथियों ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बताया ऐसे आयोजनों से बच्चों में गणित का डर कम हो सकता है साथ ही उनके कौशलात्मक ज्ञान में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। प्राचार्य महोदय ने माध्यमिक शाला कान्दागढ़ में इस कार्यक्रम के साथ माध्यमिक शाला के बच्चो के लिए आयोजित विज्ञान मेले में बच्चों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी शालाओं में निरंतर  इबारती सवाल के प्रयोग जारी रखने के निर्देश दिए। ऐसे कार्यक्रम निश्चित रूप से बच्चों में गणित जैसे कठिन विषय के प्रति रुचि जागृत करने में मिल का पत्थर साबित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button