रायगढ़

ग्राम पंचायत छपोरा में निःशुल्क रक्त परीक्षण अभियान 2026 का हुआ आयोजन, 141 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच

रायगढ़ – बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय रहते बीमारियों की पहचान करने के उद्देश्य से सरपंच ग्राम पंचायत छपोरा के तत्वावधान में 18 नवंबर 2026 को निःशुल्क रक्त परीक्षण अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से गांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 141 बच्चों तथा आंगनबाड़ी के 30 बच्चों सहित कुल 171 बच्चों के ब्लड ग्रुप, सिकल सेल और हीमोग्लोबिन की जांच की गई।

ग्राम पंचायत छपोरा के सरपंच धनेश्वर प्रधान ने इस पहल की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से पंचायत द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की यह पहल की जा रही है। अभियान के तहत बुधवार सुबह 10 बजे से चिकित्सकों की टीम माध्यमिक और प्राथमिक शाला परिसर में उपस्थित होकर बच्चों का रक्त परीक्षण किया। अभियान के अंतर्गत बच्चों की तीन प्रमुख प्रकार की रक्त जांच की गई। इनमें ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन एवं सिकलिंग (सिकल सेल) की जांच शामिल है। इसके साथ ही बच्चों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा तथा जांच के बाद ब्लड टेस्ट रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरपंच धनेश्वर प्रधान ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को निर्धारित समय पर विद्यालय अवश्य भेजें, ताकि कोई भी बच्चा इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। ग्राम पंचायत की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इस अभियान से विद्यालयीन बच्चों एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति जानने का अवसर मिलेगा।
👉🏻ये रहे उपस्थित
  जैमिनी गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष पुसौर
  भुवनेश्वर पटेल विकास खंड शिक्षा अधिकारी पुसौर,आमंत्रित अतिथि गण मुक्तेश्वर पंडा बीडीसी जनपद सदस्य बड़ेहल्दी
सुनील साहू, श्रीमती खीरकुमारी डनसेना प्राथमिक विद्यालय smc अध्यक्ष  डीलेश्वर जायसवाल माध्यमिक विद्यालय smc अध्यक्ष,  चंद्र कुमार पटेल उपसरपंच ग्राम पंचायत छपोरा,  सुनील कुमार साहू सरपंच प्रतिनिधि नवापारा,  कृष्णकुमार डनसेना सरपंच देवालसुर्रा,  दिनेश पटेल भाजपा मंडल मंत्री  नान्हुराम सारथी smc सदस्य  जयराम प्रधान सक्रिय सदस्य श्रीमती शैला बाई चौहान महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती मंजरी गुप्ता
श्रीमती सविता प्रधान, श्रीमती तनुजा प्रधान एवं अन्य गणमान्य नागरिक गण छपोरा, कार्यक्रम संयोजक सरपंच, ग्राम पंचायत छपोरा,  धनेश्वर प्रधान।


स्वास्थ विभाग की टीम-
*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपोरा* –
श्री राघवेंद्र बोहिदार, RMA
श्री हरिशंकर साव,MLT
श्री निराकार चौहान, RHO
श्री गोकुल प्रसाद साव,RHO
श्रीमती प्रियंका भोय,CHO
श्री सुधांशु शेखर, MPS
श्रीमती सुधा रजवाड़े, LHV, डॉक्टर संदीप भोय,AMO एवं RBSK टीम पुसौर

स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और समृद्ध गांव की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ ग्राम पंचायत छपोरा द्वारा स्वस्थ एवं जागरूक गांव के निर्माण की दिशा में यह पहल की जा रही है।

संदेश: बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, समय पर जांच कराएं और स्वस्थ भविष्य की नींव रखें।

Related Articles

Back to top button