छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

*जनपद सीईओ शिक्षा शर्मा ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी*

*बरमकेला /  जनपद पंचायत बरमकेला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री शिक्षा शर्मा ने जनपद क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा का बारीकी से जायजा लिया।



सीईओ सुश्री शर्मा ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अपूर्ण आवासों को देखकर उन्होंने संबंधित सचिवों को शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए, ताकि हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ मिल सके।

इसके पश्चात उन्होंने सरिया में सरस्वती शिशु मंदिर, पी.एम. श्री बालक स्कूल सरिया में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास में अहाता निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांची और कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

आगे चलकर उन्होंने नंदगांव-परसरामपुर में सामुदायिक भवन, सुरसी-सूरजगढ़ में बाढ़ आपदा राहत शिविर भवन, पंचधार में सामुदायिक भवन एवं रंगमंच निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। पंचधार में उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी गतिविधियों और समस्याओं पर चर्चा की।

सीईओ शिक्षा शर्मा ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके इस औचक निरीक्षण से पंचायत कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सब इंजीनियर भुनेश्वर पटेल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button