
सरिया। आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पदमिनी भोई साहू तथा जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग सरिया द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की।

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम को अवैध रूप से महुआ शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान आरोपी राजेंद्र देहरी, पिता स्व. रूबिन देहरी के कब्जे से लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में आबकारी लोकनाथ साहू उप निरीक्षक सरिया, मोहनलाल चौहान , नगर सैनिक बंशी लाल, आबकारी आरक्षक महिला गरिमा पटेल और सुरक्षा कर्मी मुकुंद चौहान, डोल नारायण,सहित अमले की भूमिका रही। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



