सारंगढ़ बिलाईगढ़

कृषि स्थायी समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने पर जोर

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कृषि स्थायी समिति की सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक के नेतृत्व में कृषि स्थायी समिति की नियमित बैठक कार्यालय उपसंचालक कृषि, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता एवं मार्कफेड विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों तथा विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसमें किसान सम्मान निधि, जैविक खेती मिशन, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, सॉइल हेल्थ कार्ड, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल सीड, आत्मनिर्भर दलहन मिशन तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।

इसी तरह उद्यानिकी विभाग से संबंधित राष्ट्रीय बागवानी मिशन, फलों एवं फूलों की खेती तथा पॉम ऑयल खेती को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं की भी समीक्षा की गई। समिति की सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए किसानों तक शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में जिले में हो रही वर्षा की स्थिति, कृषि कार्यों पर उसके प्रभाव तथा किसानों के लिए रासायनिक खाद एवं बीज की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों से कहा गया कि किसानों को खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि संसाधनों की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सम्माननीय संजय भूषण पांडेय ओर अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button