छत्तीसगढ़

Breaking news: DMF घोटाले की जांच में ED का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में 9 ठिकानों पर छापेमारी जारी।

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जिला खनिज न्यास (DMF) से जुड़े कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की। ED की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर और महासमुंद समेत विभिन्न जिलों में करीब 9 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

जानकारी के अनुसार रायपुर के वल्लभ नगर स्थित कारोबारी शाश्वत लुणावत, धमतरी के आमापारा निवासी ठेकेदार दीपेश गांधी तथा अंबिकापुर में राकेश गुप्ता के निवास और अन्य संबंधित परिसरों में जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए CRPF जवानों को भी तैनात किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक ED की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि एजेंसी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद मामले में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button