छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 टन 990 किलो अवैध कबाड़ लोहा स्क्रैप जब्त

बरमकेला। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 टन 990 किलोग्राम कबाड़ लोहा स्क्रैप एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, अवैध शराब तथा अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना बरमकेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक RJ GB 2795 से परिवहन किए जा रहे 24 टन 990 किलोग्राम कबाड़ लोहा स्क्रैप को जब्त किया।



वाहन चालक की पहचान राहुल सिंह (34 वर्ष), पिता बरसकीनाथ, निवासी कोटा, राजस्थान के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी ए.के. बेक, एएसआई राजपूत, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, भीम सिंह सिदार सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कबाड़ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button