छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

नौघटा–पिहरा शिव मंदिर मार्ग निर्माण का हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

सरिया। क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। नौघटा से पिहरा पहुंच मार्ग स्थित शिव मंदिर रोड के निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में नौघटा ग्राम पंचायत की सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी सरिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, जिला उपाध्यक्ष रानू स्वर्णकार, महामंत्री महेश बारिक, ग्राम पंचायत के उपसरपंच, सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से विद्यार्थियों, किसानों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। अब सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क निर्माण से नौघटा और पिहरा के बीच संपर्क बेहतर होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button