छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

धूमाभांठा में 16 प्रहरी अखंड नाम संकीर्तन प्रारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमाभांठा में 13वें वर्ष आयोजित 16 प्रहरी अखंड नाम संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। यह संकीर्तन कार्यक्रम 28 मई से 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अंतिम दिन बैठकी भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन रखा गया है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर गांव की सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली। खास बात यह रही कि तेज तूफान और बारिश के बीच भी महिलाओं की आस्था कम नहीं हुई। सिर पर कलश में जलते दीप लेकर महिलाओं ने पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ कलश यात्रा निकाली। भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

युवा महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। गांव के श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 13 वर्षों से यह अखंड नाम संकीर्तन लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिससे गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा मजबूत हो रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों, युवा समिति एवं महिला मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button