छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

भीखमपुरा में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 23 हितग्राहियों को मिले राजस्व दस्तावेज

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भीखमपुरा में बुधवार 27 मई 2026 को सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान एवं राजस्व संबंधी सेवाओं का त्वरित लाभ प्रदान करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्व विभाग द्वारा शिविर में किसानों एवं आम नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज वितरित किए गए।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू प्रदेशउपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही एवं तहसीलदार कोमल साहू के उपस्थिति मे 10 किसानों को डिजिटल किसान किताब प्रदान की गई। वहीं 09 किसानों को फौती एवं सामान्य सुधार उपरांत बी-1 एवं खसरा दस्तावेज वितरित किए गए। इसके अलावा 04 हितग्राहियों को आय एवं निवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 23 हितग्राहियों को राजस्व संबंधी आवश्यक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध कराए गए।

सुशासन तिहार शिविर में राजस्व विभाग को कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 04 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण कर दिया गया। इनमें बी-1 एवं खसरा में नाम सुधार, खसरा सुधार तथा अभिलेख सामान्य सुधार से संबंधित आवेदन शामिल रहे। शेष आवेदनों के संबंध में अधिकारियों ने जानकारी दी कि उनका निराकरण भी नियमानुसार एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाएगा।

शिविर में दस्तावेज प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने तत्काल प्रमाण पत्र एवं राजस्व दस्तावेज मिलने पर मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button