छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

रात 2:30 बजे जनता के बीच पहुंचे पार्षद मनीष नायक, पानी संकट में निभाई जिम्मेदारी

बरमकेला नगर इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहा है। लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद मनीष नायक ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए देर रात तक स्वयं मैदान में उतरकर लोगों तक पानी पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि जब अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे, तब रात करीब 2:30 बजे पार्षद मनीष नायक अपने दो साथियों के साथ ट्रैक्टर और टैंकर लेकर वार्ड की गलियों में घर-घर पानी वितरण कर रहे थे। उनकी इस पहल की नगरवासियों ने सराहना की है।

बरमकेला को छत्तीसगढ़ के सबसे सूखा प्रभावित क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां हर साल गर्मियों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे हालात में वार्ड क्रमांक 8 के लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए मनीष नायक लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

लगातार तीन बार भाजपा से पार्षद चुने गए मनीष नायक अपने वार्ड में विकास कार्यों और जनकल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पहचाने जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके सेवा भाव और सक्रियता के कारण वार्ड क्रमांक 8 नगर पंचायत का सबसे व्यवस्थित और सुविधासंपन्न वार्ड माना जाता है।

मनीष नायक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बरमकेला भाजपा के आधार स्तंभ रहे स्वर्गीय परमानंद नायक के सुपुत्र हैं। जनसेवा की यही विरासत आज भी उनके कार्यों में दिखाई देती है।



“जनता सो रही थी, जनसेवक जाग रहा था — रात 2:30 बजे पानी लेकर गलियों में पहुंचे पार्षद मनीष नायक”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button