बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पति की दीर्घायु की कामना

बरमकेला ग्राम पंचायत धूमाभांठा सिंगारपुर में वट सावित्री व्रत श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की सैकड़ों महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की।



सुबह से ही महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने पूजा की थाली, फल-फूल, धूप, दीप एवं पूजा सामग्री के साथ वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा संपन्न की। महिलाओं ने वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया तथा सावित्री और सत्यवान की कथा को याद करते हुए अखंड सौभाग्य की कामना की।



पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष में धागा बांधकर परिवार की सुख-शांति एवं पति की उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी की महिलाओं को वट सावित्री व्रत के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी।



ग्राम पंचायत धूमाभांठा सिंगारपुर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को मजबूत करने का संदेश दिया। महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक पर्व है, जिसे हर वर्ष पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button