छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बैगीनडीह फड़ में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेंदूपत्ता सीजन वर्ष 2026 के अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति बटाऊंपाली के बैगीनडीह फड़ में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप प्रबंध संचालक मुकेश कुमार नेताम, डिप्टी रेंजर एवं नियंत्रण अधिकारी  हीरालाल नायक, वनपाल एवं पोषक अधिकारी होमेश्वर भारती तथा सालर प्रबंधक कु. सीमा पटेल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फड़ पहुंचकर तेंदूपत्ता संग्रहण की व्यवस्था, गुणवत्ता एवं श्रमिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। सभी के खाते में ऑनलाइन सुविधा पेमेंट किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संग्राहकों से चर्चा कर उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार तेंदूपत्ता संग्रहण करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है, जिससे ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के लोगों को रोजगार एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। अधिकारियों ने संग्रहण कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने, पत्तों की सही ढंग से गड्डी तैयार करने तथा समय पर परिवहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप प्रबंध संचालक  मुकेश कुमार नेताम ने संग्रहण कार्य में लगे कर्मचारियों एवं संग्राहकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोग जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें ताकि तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य समय पर पूरा हो सके। निरीक्षण के दौरान फड़ में कार्यरत संग्राहकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण एवं समिति से जुड़े कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button