छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईग्ढ़ जिले के टाप-टेन में मोना स्कूल बरमकेला के 8 बच्चो ने बनाई जगह, कलेक्टर ने किया सम्मानित

प्रदेश के टापटेन में 10वी में हेमंत पटेल ने बनाया स्थान,

10वी में जिले में हेमंत पटेल,गोपी पटेल,लिसा पटेल और मनीषा नायक ने बनाया स्थान,

12वी में पूनम पटेल को जिले में दूसरा स्थान, लक्ष्मी चौधरी, लीना वर्मा और प्रेमसागर पटेल भी टापटेन में

जिले के टापटेन में मोना स्कूल बरमकेला के 8 स्टुडेंट,

सारंगढ़,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सीजी बोर्ड के 10वी और 12वी परीक्षा के टापटेन में स्थान बनाने वाले बच्चो को गत दिनो कलेक्टर डां.संजय कन्नौजे ने सम्मानित किया। इस सूची में जिले भर के विभिन्न स्कूलो के छात्र-छात्राओ ने अपना स्थान सुनिश्चित किया लेकिन मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के 8 बच्चो ने जिले की टापटेन में स्थान बनाकर अपना लोहा मनवाया। मोना माडर्न स्कूल के ही छात्र हेमंत पटेल ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 97.50 प्रतिशत अंको के साथ अपना स्थान बनाकर जिले सहित बरमकेला का नाम रोशन किया है। कलेक्टर डां.संजय कन्नौजे ने इस शानदार सफलता पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को शुभकामनाएं प्रदान किया है।



             सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रसिद्ध शिक्षण संस्था मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के छात्र-छात्राओ ने शानदार सफलता प्राप्त किया है। संस्था के छात्र हेमंत पटेल ने इस वर्ष कक्षा 10वी में 97.50 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान तथा जिले मे पहला स्थान प्राप्त किया है। वही सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कक्षा 10वी में टापटेन में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले छात्र-छात्राओ में मोना माडर्न स्कूल बरमकेला से हेमंत पटेल 97.50 फीसदी अंक के साथ पहला, गोपी पटेल 96.83 प्रतिशत अंक के साथ 4था, लिसा पटेल 96 प्रतिशत अंक के साथ 7वां, मनीषा नायक 95.67 प्रतिशत अंको के साथ 9वां स्थान प्राप्त किये है। वही 12वी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में पूनम पटेल नें 95.40 प्रतिशत अंको के साथ जिले में 2रा स्थान, लक्ष्मी चौधरी ने 95.20 प्रतिशत अंको के साथ जिले में 3रा स्थान, लीना वर्मा और प्रेमसागर पटेल ने 94.60 फीसदी अंको के साथ संयुक्त रूप से 6वां स्थान प्राप्त किया।

इस शानदार परिणाम पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर डां.संजय कन्नौजे ने प्रतिभावान छज्ञत्र-छात्राओ को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीईओ इंद्रजीत बर्मन, डीईओ जे.आर.डहरिया, बीईओ बरमकेला मुकेश कुर्रे, एबीईओ एस.ठाकुर, शास.उ.मा.शाला हरदी के प्राचार्या व्ही.ठाकुर, मोना माडर्न स्कूल के संचालक अमितेश केशरवानी सहित जिले के आधा प्रशासनीक अधिकारी तथा विभिन्न स्कूलो के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका और पालकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button