छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*सरिया पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्यवाही*

*40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *आरोपी का नाम-* **राकेश उर्फ विक्की सिंह पिता अजय सिंह उम्र 26 वर्ष सा भटली थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*

          पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सरिया पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
                  विवरण इस प्रकार है कि अप0क्रं0 85/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-26.04.2026 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से,बिक्री हेतु अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना पर घटना स्थल ग्राम भटली में मुखबिर के बताए स्थान पर आरोपी के घर के बाड़ी में हमराह स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश उर्फ विक्की सिंह पिता अजय सिंह सा भटली निवासी बताया जिसके कब्जे से लाल रंग के बोरी के अंदर सफेद प्लास्टिक पन्नी में भरा 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति से शराब के संबंध में पूछताछ करने पर पर बिक्री हेतु रखना और कोई दस्तावेज नहीं होना बताए जाने पर 40 लीटर शराब को हमराह स्टाफ एवं गवाहान के जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत्  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
                  उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव प्रधान आर.मोहन गुप्ता, आरक्षक-विमल जांगड़े,दिगंबर पटेलखेमलाल,दिलीप स्नेही,लक्ष्मी पटेल,प्रीति खड़िया एवं समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button