छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला बस स्टैंड पास दुकान में हुए चोरी मामले में बरमकेला पुलिस द्वारा 03 चोरों को धर दबोचा गया

पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी स्नेहिल साहू के द्वारा चोरी एवं अवैध गतिविधि रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी बरमकेला ए. के. बेक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना बरमकेला  पुलिस के द्वारा दिनांक 22- 23/04/26 के दरमियानी रात्रि को बरमकेला बस स्टैंड पास राधा प्रोविजन दुकान में चोरी करने 03 चोरों  को पातासाजी कर तत्काल पकड़ कर गिरफ्तार तथा चोरी हुए माल  मंथन 20 पैकेट , सागर अमूल स्प्रे 20 पैकेट बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई । 

✳️ थाना बरमकेला  अप0क्रं0 45/2026 धारा- 331(4), 305(ए), 306, 3(5) BNS के आरोपी 01.लम्बोदर महंत पिता दूरदेशी उम्र 27 वर्ष  02. विकाश दास महंत पिता परदेशी उम्र 31 वर्ष 03. संदीप सारथी पिता लोकनाथ उप 22 वर्ष सभी निवासी लोधिया थाना बरमकेला को तत्काल पकड़ कर विधिवत्  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
            उपरोक्त कार्यवाही में  उप निरीक्षक थाना प्रभारी ए. के.  बेक,  सउनि राजपूत, प्र0आर0 भवानी , प्र0आर0- भुनेश्वर पंडा,  आरक्षक किरण यादव, अशोक साहू, गोपाल डनसेना,  गीता भास्कर, प्यारे लाल तथा थाना के सभी स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button