छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, क्षेत्र की खुशहाली के लिए की मंगलकामना*

बरमकेला//विकासखंड बरमकेला के ग्राम कोसमडीह में चल रहे सोलह प्रहरी अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक मुख्य रूप से सम्मिलित हुईं।
उन्होंने श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. नायक ने ग्राम की सरपंच हरीप्रिया साहू के साथ भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष विधिवत दीप प्रज्वलन कर पूजा-अर्चना की। भक्ति रस में सराबोर डॉ. नायक ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और कीर्तन मंडलियों के साथ स्वर मिलाकर “हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे – हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे” महामंत्र का जाप किया।


इस अवसर पर भाजपा महामंत्री बरुण पटेल,सरपंच हरिप्रिया सेतकुमार साहू, सेतकुमार साहू,बसंत पटेल,दीनबंधु पटेल,मिलाप साहू,पुनिराम साहू,बसंती पटेल (मितानिन),राजा पांडा,
सहित आस पास से पहुंचे भक्त बृंद एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button