छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

पुलिस की लगातार कार्यवाही 08 किलो गांजा  के साथ दो युवक गिरफ्तार*

सरिया पुलिस की  लगातार बड़ी कार्यवाही*
*▪️ मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार*
*▪️आरोपियों से 08 किलो 170 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) एवं मोटर साइकिल को किया गया जप्त*
▪️ *आरोपियों के नाम -1 ) हसन मोहम्मद पिता गोरे मोहम्मद उम्र 38 वर्ष सा पाठ थाना सकरी जिला बिलासपुर**
2) *अलीम खान पिता प्यार खान उम्र 53 वर्ष सा कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा*

              श्रीमान पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे, उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के निर्देशन पर,अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रख कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है l इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में दिनांक 24,03,2026 को  मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति प्लैटिना मोटरसाइकिल क्र CG11 BM 7318 में मादक पदार्थ लेकर उड़ीसा से सरिया की ओर आ रहे है कि सूचना पर सरिया थाना के सामने घेराबंदी कर  मोटर सायकल को रोका गया । मोटर सायकल में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम हसन मोहम्मद जिला बिलासपुर तथा अलीम खान जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया।
           आरोपियों को  विधिवत नोटिस देकर तलाशी पंचनामा तैयार कर तलाशी लिया गया, जो मोटरसाइकिल में रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ (गांजा ) बरामद हुआ।मौके पर आरोपी( 1 ) हसन मोहम्मद पिता गोरे मोहम्मद उम्र 38 वर्ष सा पाठ थाना सकरी जिला बिलासपुर (2 )अलीम खान पिता प्यार खान उम्र 53 वर्ष सा कोटमीसुनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से कुल 08 किलो 170 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 80000 ₹ तथा 01 नग प्लेटिना मोटरसाइकिल क्र CG 11 BM 7318  कीमती 50000 रु,01 नग मोबाइल 10000 *जुमला कीमती 140000 रु*  को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे  मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l
                 प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सउनि सुमन चौहान, प्र.आर. सत्यम मंडलोई,सुरेंद्र सिदार आर.विमल जांगड़े,दिलीप स्नेही ,दिलीप साव,नर्मदा यादव, सूरज सिदार एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button