छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*25 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

*सरिया पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्यवाही*
▪️
▪️ *आरोपी का नाम-* **राजेंद्र यादव पिता रोहित यादव उम्र 20 वर्ष सा साल्हेओना थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़*

          पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी सुश्री संतोषी ग्रेस के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सरिया पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
                  विवरण इस प्रकार है कि अप0क्रं0 62/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-23.03.2026 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबिर से,बिक्री हेतु अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना पर घटना स्थल ग्राम साल्हे ओना, दादरपाली रोड में मुखबिर के बताए स्थान बरगद पेड़ पास हमराह स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसमे एक व्यक्ति से बरगद पेड़ पास छिपाकर रखे काले रंग की बैग में 15 लीटर तथा सफेद प्लास्टिक थैला में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब *कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब* बरामद हुआ। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेंद्र यादव पिता रोहित यादव उम्र 20 वर्ष सा साल्हेओना थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़  निवासी होना बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद 25 लीटर कच्ची महुआ शराब को हमराह स्टाफ एवं गवाहान के जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपी को विधिवत्  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
                  उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव प्रधान आर. टीकाराम पटेल, आरक्षक-नरेंद्र चंद्रा, श्रवण टंडन एवं समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button