*पल्सर मोटर साइकल में गांजा परिवहन दो गांजा तस्कर, तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार*

♦️ *अवैध गांजा परिवहन पर थाना बरमकेला की कार्यवाही*
🔶
*जप्त सम्पत्ति* –
▪️ आरोपियो के कब्जे से 03किलो 290 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 60,000रूपये ।
▪️एक नग मोटर साइकल कीमत करीबन 12,000 रूपये
▪️मोबाइल 02 नग कीमती 10000 रु
*जुमला संपत्ति कीमती करीबन* *82,000 रूपये*
*गिरफ्तार आरोपी :-*
1) इरफान हुसैन पिता अनवर उम्र 20 वर्ष सा बीडी महंत उपनगर वार्ड 06 थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा
2) अपचारी बालक)
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ए. के. बेक के कुशल नेतृत्व मे बरमकेला पुलिस को 03 किलो 290 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22/03/2026 को ग्राम झनकपुर हाई स्कूल के पास भुक्ता – बरमकेला में मेन रोड में देहात पेट्रोलिंग व वाहन चेकिंग दौरान एक पल्सर मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 12 बीसी 5054 वाहन में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया जिनके कब्जे एक प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर बोरी के अंदर 03 पैकेट में कुल 03 किलो 290 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बरमकेला मे अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी ए. के बेक,सउनि लखपति प्रधान, प्र0आर0- 22
भुवनेश्वर पांडा ,आर. अशोक पटेल , मोतीलाल जांगड़े, मोहन पटेल व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।



