*जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय के गृह प्रवेश कार्यक्रम में कैट अध्यक्ष रतन शर्मा हुए शामिल.*

बरमकेला । चेत्र नवरात्र के पावन अवसर पर बरमकेला क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजयभूषण पाण्डेय को जिला मुख्यालय सारंगढ़ में नवआबंटित शासकीय आवास में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश किया गया। इस अवसर पर धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई, जिसमें चेत्र नवरात्र की आध्यात्मिक गरिमा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। गृह प्रवेश के पश्चात अतिथियों के लिए स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया, जहां सभी ने एक साथ बैठकर आत्मीय वातावरण में भोजन ग्रहण किया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण मनमोहक भजन संध्या रही, जिसमें भक्ति संगीत के मधुर स्वरों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस गरिमामयी आयोजन में जिला कलेक्टर सहित जिले के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौक़े पर कैट के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारीयों के साथ शामिल होकर प्रदेशाध्यक्ष संजय पाण्डेय को नए शासकीय आवास की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि जिला मुख्यालय में शासकीय आवास मिलने से आम नागरिकों, जरूरतमंदों एवं क्षेत्र के लोगों को उनसे मिलने-जुलने में काफी सुविधा होगी। इससे जनसंपर्क और अधिक सशक्त होगा तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम ने न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि को चिह्नित किया, बल्कि सामाजिक एकजुटता, धार्मिक आस्था और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भी सशक्त संदेश दिया।



