छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: बरमकेला में उपभोक्ताओं को दी जा रही डिजिटल बिजली सेवाओं की जानकारी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला क्षेत्र में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं ‘मोर बिजली’ ऐप की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह अभियान 9 फरवरी से 23 फरवरी तक चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बिजली विभाग की टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

बरमकेला में जी.पी. सिदार (ई) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझाई जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि किस प्रकार मीटर में बैलेंस चेक किया जा सकता है, बिजली खपत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है तथा समय-समय पर रिचार्ज कर निर्बाध बिजली सेवा का लाभ लिया जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से पारदर्शिता बढ़ती है और उपभोक्ता अपनी वास्तविक खपत के अनुसार ही भुगतान कर पाते हैं।



इसके साथ ही ‘मोर बिजली’ ऐप  के उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। ऐप के माध्यम से उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं, अपनी खपत का रिकॉर्ड देख सकते हैं और शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। डिजिटल युग में यह पहल उपभोक्ताओं को सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत प्रदान कर रही है।

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्मार्ट मीटर और ऐप का अधिक से अधिक उपयोग कर डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button