मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा में दीपक बैज का भव्य स्वागत, महेश नायक ने केला से तौलकर किया सम्मान

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का जोरदार स्वागत किया गया। यह पदयात्रा ग्राम बहलीडीह से पिकीपाली तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बरमकेला आगमन पर नगर पंचायत बरमकेला के महेश नायक ने अपनी दुकान के सामने अनोखे अंदाज में स्वागत करते हुए उन्हें केला के साथ तौलकर सम्मानित किया। इस प्रतीकात्मक स्वागत को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला।

दीपक बैज के आगमन से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश नजर आया। सभी ने मनरेगा योजना को बचाने और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष का संकल्प लिया। पदयात्रा के दौरान दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मनरेगा की मूल भावना को बचाने का आह्वान किया।



