राधेश्याम राठिया के करकमलों से उत्कृष्ट कार्य के लिए महालक्ष्मी राइस मिल के संचालक राहुल अग्रवाल सम्मानित

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में प्रशासन द्वारा जहां एक ओर अनियमितता बरतने वाले मिलरों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर ईमानदारी, गुणवत्ता और नियमों के अनुरूप कार्य करने वाले मिलरों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले की प्रतिष्ठित महालक्ष्मी राइस मिल के संचालक श्री राहुल अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान लोकसभा सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया के करकमलों से प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री राठिया ने कहा कि धान उपार्जन और चावल मिलिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में पारदर्शिता और नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। जो मिलर ईमानदारी से शासन की योजनाओं को सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं, उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें।
महालक्ष्मी राइस मिल द्वारा समय पर चावल मिलिंग, किसानों के हितों का ध्यान रखने और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे कार्यों की सराहना की गई। अधिकारियों ने बताया कि महालक्ष्मी राइस मिल ने निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करते हुए जिले में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जिले के सभी राइस मिलर पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।



