कैट प्रदेश कार्यालय रायपुर में सारंगढ़–बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

रायपुर।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश कार्यालय रायपुर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट श्री अमर परवानी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के कैट पदाधिकारियों को उनके संगठनात्मक योगदान एवं व्यापारिक हितों के संरक्षण हेतु किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष रतन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सलाहकार रामेश्वर बारीक एवं सक्रिय सदस्य श्री भवानी ईजारदार को सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता तथा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री रतन शर्मा ने संगठन की जिला कार्यकारिणी के विस्तार, नई टीम के गठन तथा युवाओं और छोटे व्यापारियों को कैट से जोड़ने की योजना पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैट को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाया जाएगा ताकि व्यापारियों की आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैट के राष्ट्रीय वाइस प्रेसिडेंट श्री अमर परवानी ने कहा कि कैट देशभर में व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कैट द्वारा किए जा रहे नीतिगत सुझावों, व्यापार संरक्षण, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की समस्याओं तथा सरकार के साथ संवाद की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और व्यापारिक एकजुटता का संदेश दिया गया।



