छत्तीसगढ़रायगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

चौबीसवीं छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन अंडर-15 प्रतियोगिता में रायगढ़ के लक्ष्य प्रधान चमके

रायगढ़ के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य प्रधान ने 24वीं छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन अंडर-15 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। नया रायपुर में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लक्ष्य प्रधान ने अपनी साथी अदिति सिंह के साथ मिलकर अंडर-15 मिक्स डबल्स वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया।

इसके साथ ही लक्ष्य प्रधान ने बॉयज डबल्स वर्ग में अपने साथी हर्षित के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का स्थान हासिल किया। लगातार दो इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर लक्ष्य ने यह साबित कर दिया कि वह देश के उभरते बैडमिंटन सितारों में से एक हैं।

लक्ष्य प्रधान रायगढ़ के श्याम प्रधान और दीपा प्रधान के बड़े पुत्र हैं। वे पहले भी अंडर-13 वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य के विजेता रह चुके हैं और एसजीएफआई स्कूल टूर्नामेंट के तहत दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अब लक्ष्य प्रधान दिसंबर माह में भुवनेश्वर (ओडिशा) में होने वाली नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर कोच अकरम खान, बंटी यादव, रूद्र यादव सहित चक्रधर क्लब के सभी खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से रायगढ़ खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button