छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*करियर गाइडेंस 2025′ में शामिल होने की अपील, डॉ. अभिलाषा नायक ने छात्राओं से की चर्चा*

बरमकेला//शनिवार।जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने शनिवार को शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बरमकेला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की कक्षा 12 वीं की प्रतिभाशाली छात्राओं के साथ सार्थक चर्चा की।

डॉ. नायक ने छात्राओं को 21 नवंबर को सरिया में आयोजित होने वाले करियर गाइडेंस 2025″ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह एक अद्वितीय अवसर होगा, जहाँ सुपर-30 के संस्थापक एवं पद्मश्री सम्मानित श्री आनंद कुमार और पूर्व आई ए एस एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी स्वयं छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।

डॉ. नायक ने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मविश्वास के साथ सफलता की ओर पहला बढ़ाए कदम” विषय पर केंद्रित है और छात्राओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा, कॅरियर गाइडेंस फेयर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विकल्पों और अवसरों का द्वार खोलते हैं। यहां उन्हें अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों की पहचान करने, नवीन कॅरियर विकल्पों को समझने तथा अपने भविष्य के लिए उचित योजना बनाने में सहायता मिलती है।

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य पदुमलाल पटेल, व्याख्याता सुभाष विश्वाल, प्रधान पाठक सी.एस. साहू, व्याख्याता चंद्रशेखर वैष्णव, शिक्षिका ममता मिश्रा एवं शिक्षिका ऊषा चंद्रा सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button