छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मांगों को लेकर तेज किया आंदोलन

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी लंबित चार सूत्रीय मांगों को लेकर 3 नवंबर 2025 से संभाग स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बिलासपुर सहित प्रदेशभर के प्रबंधक और ऑपरेटर धरना स्थल पर बैठकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि कांग्रेस सरकार के समय कंप्यूटर ऑपरेटरों को पूरे 12 माह का वेतन दिया जाता था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्हें केवल 6 माह का वेतन देने की बात कही जा रही है और उन्हें निजी कंपनियों के अधीन रखने का प्रस्ताव कर्मचारियों में गहरी नाराजगी पैदा कर रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह व्यवस्था उनके भविष्य, नौकरी की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को खतरे में डाल देगी।

हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने अपनी चार प्रमुख मांगें स्पष्ट रूप से रखी हैं—मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी समिति कर्मचारियों को प्रबंधकीय प्रोत्साहन राशि देना, सेवा नियम 2018 का पूर्ण पालन करते हुए नियमित वेतनमान लागू करना, धान खरीदी वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में किए गए कार्य का पूर्ण भुगतान दिलाना तथा धान खरीदी कार्य में कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभागीय संवर्ग में शामिल करना।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण धान खरीदी व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना भी जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button